चंपावत में लॉटरी के जरिए आतिशबाजी की दुकानों का आबंटन करवातीं एसडीएम सीमा विश्वकर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
मोटर स्टेशन में पटाखे बेंचने पर पांच हजार रुपए का जुर्माना लगेगा।
मंगलवार को एसडीएम सीमा विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई व्यापारियों की बैठक में प्रशासन ने ये निर्णय लिया गया। पटाखा बाजार गोरलचौड़ मैदान में लगेगा। 50 पटाखों की दुकान के लिए अब तक 39 लोगों ने लाइसेंस किया है। इन दुकानदार को मैदान में जगह का आवंटन कर दिया गया है। दुकानें बुधवार से लगेंगी।
चीन निर्मित पटाखों को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। बैठक में तहसीलदार नीलू चावला, अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार, व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, नवल जोशी, राजेंद्र महर भोलू, आरएस धौनी आदि मौजूद थे।