फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि के बदले भूमि, मकानों का 20 लाख का मुआवजा दें 

Wed, 11 Oct 2017 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
बगोटी में आयोजित खुली बैठक में अपने सुझाव रखते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
। पंचेश्वर बांध के डूब क्षेत्र में आने वाले लोहाघाट विकासखंड के बगोटी गांव में हुई खुली बैठक में पुनर्वास एवं पुर्नस्थापना नीति के संबंध में ग्रामीणों के सुझाव लिए गए। ग्राम प्रधान सुभाष राम की अध्यक्षता और ग्राम पंचायत अधिकारी उमेद राम जौला के संचालन में हुई बैठक में ग्रामीणों ने डूब क्षेत्र में आने वाली उनकी जमीन के बदले जमीन, मकानों का 20 लाख का मुआवजा देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

 
ग्रामीण शीश राम ने प्रभावितों को भूमि के बदले भूमि दिए जाने, मकानों का मुआवजा 20 लाख, हरीश चंद्र पांडेय ने बांध परियोजना से प्रभावित वन क्षेत्र का मुआवजा वन पंचायत को देने की मांग की।  मनोहर पांडेय ने पूर्ण व आंशिक प्रभावित लोगों के एक व्यक्ति को योग्यतानुसार परियोजना में रोजगार देने, वार्ड सदस्य सतीश चंद्र पांडेय ने ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं वाले क्षेत्र में  विस्थापित करने का सुझाव दिया।   

हरीश पांडेय ने डूब क्षेत्र में आने वाले गंगेश्वर मंदिर को कफलगाड़ में स्थापित करने, अमर सिंह ने धर्माघाट मंदिर को सिराड़ में स्थापित करने समेत कई सुझाव दिए। नोडल अधिकारी जलागम के उप परियोजना अधिकारी एमएस कुंवर ने ग्रामीणों को कई जानकारियां दी। इस मौके पर राजस्व उप निरीक्षक पुष्कर नाथ, ग्राम विकास अधिकारी गणेश गड़िया, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी उमेद राम जौला आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें