बाराकोट के कालीकुमाऊं रेंज अंतर्गत बौतड़ी के जंगलों में लगी आग से उठता धुंआ।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के काली कुमाऊं रेंज अंतर्गत बौतड़ी के जंगलों में आग लगी है। जंगल की आग से वन्यजीवों और वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचने की संभावनाएं जताई जा रही है। जंगल से निकलने वाले धुएं से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों ने वन विभाग से जंगल में लगी आग बुझाने की मांग की है। लोगों ने बताया कि बौतड़ी के जंगल में रविवार से आग लगी है। आग से जंगल जल रहे हैं। आग से निकलने वाले धुएं के कारण लोग काफी परेशान हैं। इधर, रेंजर हेम चंद्र गहतोड़ी ने बताया कि रेंज अंतर्गत बौतड़ी के कंपार्टमेंट नंबर चार में जंगल में आग लगी थी। सूचना के बाद वन विभाग के मजदूरों ने आग को बुझा दिया है। रेंजर गहतोड़ी ने बताया कि वर्तमान में फायर वाचरों की व्यवस्था न होने से विभागीय मजदूरों से काम चलाया जा रहा है, जिससे आग बुझाने में समय अधिक लग रहा है। संवाद