लोहाघाट में फायर स्टेशन के नव निर्मित भवन के शुभारंभ पर फायर कर्मियों के साथ एफएसएसओ श्याम बहादु?
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। फायर स्टेशन के नव निर्मित भवन का विधिवत पूजा अर्चना के बाद शुभारंभ हो गया है। फायर स्टेशन नवनिर्मित भवन में शिफ्ट होने से फायर कर्मियों को कार्य संचालन में आसानी होगी।
बुधवार को पंडित विपिन उप्रेती के पौरोहित्य में एफएसएसओ श्याम बहादुर थापा ने पूजा अर्चना के साथ नवनिर्मित भवन का शुभारंभ किया। एफएसएसओ ने बताया कि 22 लाख रुपये की लागत से निर्मित भवन में एफएसओ ऑफिस, एफएसओ रूम, वाच रूम, एमटी कार्यालय, फायर सर्विस स्टोर बनाए गए हैं। नए भवन में शिफ्ट होने से फायर कर्मियों को काफी राहत मिलेगी। इस मौके पर लीडिंग फायरमैन मोहन सिंह थापा, जगदीश तिलाड़ा, राजेश खर्कवाल, बाल मुकुंद, भैरव सिंह मौनी, पंकज फर्त्याल, हरीश सिंह चम्याल, धर्मेंद्र लाल, भूपेंद्र बिष्ट, प्रमोद कुमार, महेश जोशी आदि मौजूद थे। संवाद