फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की अफवाह से नगर में खलबली

Sun, 17 Jan 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार शाम करीब 5.30 बजे का वक्त, फायर ब्रिग्रेड का वाहन सायरन बजाते रोडवेज बस स्टेशन की ओर गया। सायरन से इलाके में खलबली मच गई। फायर ब्रिग्रेड को किसी शख्स ने रोडवेज बस स्टेशन के पास सिलेंडर में आग की झूठी सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि इस इलाके में कोई हादसा नहीं हुआ। इसके बाद एक और झूठी कॉल की गई। सच पता चलने के बाद एसडीएम सीएस डोबाल ने पुलिस को तफ्तीश कर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


फायर ब्रिग्रेड के पास आई दूसरी कॉल में उस व्यक्ति ने बताया कि कचहरी परिसर में चालक के यहां गैस सिलेंडर में आग लग गई है। दमकल कर्मियों ने उस ओर रुख किया, तो वहां कोई आग नहीं थी। फायर कर्मियों ने उसी नंबर पर फोन किए जाने पर स्थान पूछा, तो बताया गया कि कचहरी परिसर में एसडीएम के चालक के यहां गैस सिलेंडर में आग लगी है।

फायर सर्विस आफिसर राम सिंह ने बताया कि उन्हें मोबाइल नंबर 9897837319 से रोडवेज स्टेशन के पास आग लगने की सूचना दी गई थी। चूंकि रोडवेज स्टेशन के समीप गैस एजेंसी भी है, उन्होंने आननफानन में पूरी यूनिट को साथ लेते हुए उस दिशा की ओर कूच किया। बाद में बताया गया कि कचहरी परिसर में गैस सिलेंडर में आग लगी हुई है। वहां जाने पर बात झूठी निकली। एसडीएम ने झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। एफएसओ के अनुसार उक्त व्यक्ति का पता लगा पुलिस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें