फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मुंबई में मिलेगा पहाड़ी जायका

Sun, 17 Jan 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
जै मां पूर्णागिरि स्वयं सहायता समूह देहरादून और दिल्ली में यहां के जैविक उत्पादों की धूम मचाने के बाद अब मुंबई के लोगों को भी पहाड़ी जायकों का स्वाद चखाएगा। स्वयं सहायता समूह के अमित कुमार इससे पूर्व देहरादून में गहत, भट्ट, राजमा, हल्दी, धनिया, झमूरा, चटनी मसाला, रियांस, जखिया, मंजीर आदि की व्यापक बिक्री कर चुके हैं। इसके बाद दिल्ली  में भी इन उत्पादों की व्यापक मांग रही।
विज्ञापन


अमित का कहना है कि मांग के अनुसार उनके पास उत्पाद नहीं रहते हैं। पहली दफा स्वयं सहायता समूह की ओर से मुंबई में यहां के उत्पादों का स्टाल लगाया जा रहा है। उनका कहना है कि गहत पर्वतीय क्षेत्र का ऐसा उत्पाद है, जिसका पानी पीने या दाल के रूप में खाने से पेट की पथरी गल जाती है। पहाड़ी जैविक उत्पादों का अलग स्वाद और सुगंध होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें