फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छडख़ोला, मायावती आश्रम और फोर्ती के जंगलों में लगी आग

विज्ञापन
बाराकोट के छडखोला के जंगल में लगी भीषण आग। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जिले के बाराकोट और लोहाघाट विकासखंड के जंगलों आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जंगलों में लग रही आग से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंच रहा है। बाराकोट ब्लाक में छड़खोला के जंगल, लोहाघाट ब्लाक के मायावती आश्रम के समीप जंगल में और फोर्ती के जंगल में भीषण आग लगी है। आग से करीब चार हेक्टेयर क्षेत्रफल में वन संपदा आग की चपेट में आई है।
विज्ञापन

जंगल में आग लगने की सूचना मिलते ही प्रभारी एफएसओ मोहन सिंह थापा के नेतृत्व में फायर कर्मी सुनील जोशी, कुंदन गिरि, लक्ष्मण सिंह, प्रमोद कुमार ने मौके में पहुंचकर आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। दुर्गम जंगल में आपात वाहन न पहुंच पाने के कारण फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर फायर लाइन खींचने के साथ टहनियों से पीटकर आग बुझाई। लड़ीधुरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी, शिक्षक मयंक पुनेठा आदि ने फायर कर्मियों के कार्यों को सराहनीय बताते हुए पुलिस प्रशासन से फायर टीम को सम्मानित करने की मांग की है।
प्रभारी एफएसओ थापा ने बताया कि तेज हवा के चलते आग को बुझाने में काफी दिक्कतेें हो रही हैं। फायर कर्मी जान जोखिम में डालकर आग बुझा रहे हैं। आग बुझाते हुए कई फायर कर्मी आंशिक रूप से झुलस भी गए हैं, इसके बावजूद भी वह आग की घटनाओं से निपट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें