फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछियाड़, भिंगराड़ा, मौड़ा और बडोली जंगलों में आग

Fri, 28 Apr 2017 10:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
मछियाड़ के जंगल में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के विभिन्न स्थानों में गर्मी की दस्तक बढ़ने के साथ ही चीड़ के वनों में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। लधियाघाटी के मछियाड़, भिंगराड़ा, मौड़ा के चीड़ के जंगलों में आग लगी है।
विज्ञापन


सभी स्थानों में वन विभाग की टीमें आग बुझाने में जुटी हैं। अराजक तत्वों ने बडोली कंपाट नंबर दो में आग लगा दी। इससे दो हेक्टेयर जंगल जल गया है। 

भिंगराड़ा के रेंजर हिमालय सिंह टोलिया ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए काम किया जा रहा है। उधर, अराजक तत्वों ने बडोली कंपाट नंबर दो में आग लगा दी। आग ने विकराल रूप ले लिया और पास के गांवों की और बढ़ने लगी। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम रेंजर बीएम टम्टा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। तब तक दो हेक्टेयर जंगल जल चुका था। चंपावत रेंज में आग लगने की यह पहली घटना है। 

 वन विभाग ने रेंज में आग से निपटने के लिए आठ क्रू स्टेशन बनाए है। वनों में आग लगाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जंगलों में आग की रोकथाम के लिए टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। शरारती तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वनों के आसपास रहने वाले ग्रामीणों से जंगलों में आग लगने वन कर्मियों से आग बुझाने में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें