फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगी के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Fri, 28 Apr 2017 06:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक विनोद प्रकाश वर्मा के बैंक खाते से एक दिन पहले दो लाख रुपये से अधिक की ठगी के मामले में कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

प्रभारी निरीक्षक बीसी शर्मा ने बताया कि मामले में छानबीन के बाद आईपीसी की धारा 420 और आईटी एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी गई है। विवेचना का कार्य स्वयं कोतवाल कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बताते चलें कि बृहस्पतिवार को राजस्व निरीक्षक के स्टेट बैंक के खाता संख्या 10831058430 से साइबर चोरों ने दो लाख नौ हजार नौ सौ नब्बे रुपये उड़ा लिए थे। मोबाइल मैसेज से मिली जानकारी के बाद जब उसकी डिटेल निकाली गई तो वर्मा के खाते से बृहस्पतिवार को एक ही दिन में 10 हजार, 30 हजार और 40 हजार की रकम झारखंड निवासी किसी युगल किशोर मंडल नाम के व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर की गई थी।
विज्ञापन


इसके अलावा गुरुग्राम से उनके खाते से एटीएम के जरिए दो बार 40-40 हजार रुपये की निकासी की गई, यही नहीं साइबर चोर ने उनके खाते से दो बार 25990 रुपये और 24000 रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग भी कर डाली गई थी। पीड़ित राजस्व निरीक्षक ने घटना के बाद बैंक शाखा में जाकर खाते को होल्ड पर रखवा दिया है। कोतवाल का कहना है कि मामले के खुलासे के लिए साइबर सेल की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें