फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्डवेयर एंड पेंट्स की दुकान में लगी आग

Thu, 27 Dec 2018 10:22 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
दुकान में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी व मौके पर लगी भीड़। - फोटो : चंपावत
विज्ञापन
 शहर के मुख्य बाजार में स्थित हाईवेयर एंड पेंट्स की एक दुकान के गोदाम में बृृहस्पतिवार की दोपहर अचानक आग लग गई। घटना में लाखों रुपये के सामान की क्षति का अनुमान है। आग लगने की वजह शॉर्ट-सर्किट माना जा रहा है। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


शहर के मुख्य बाजार में स्थित गृहस्थी हार्डवेयर एंड पेंट्स प्रतिष्ठान के गोदाम में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अचानक आग लग गई। दुकान के अंदर से धुआं निकलता देख दुकान स्वामी ने शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग आग बुझाने पहुंचे। गोदाम के अंदर आग ऐसी धधक चुकी थी कि उसे काबू करना मुश्किल था।

इस बीच सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम दो वाहनों के साथ मौके पर पहुंची और काफी देर बाद आग पर काबू पाया। बाद में कोतवाल चंद्रमोहन सिंह भी फोर्स लेकर पहुंचे। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है अलबत्ता अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह के मुताबिक गोदाम में शॉर्ट-सर्किट से आग लगने का अनुमान है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गोदाम में रखे तारपीन के तेल और पेंट्स के डिब्बों से आग भड़की। दुकान स्वामी संजय गर्ग के मुताबिक घटना में लाखों रुपये के सामान की क्षति हुई है। आग बुझाने में अग्निशमन अधिकारी के अलावा फायरमैन विकास बाबू, कश्मीर सिंह, उमेश परगांई, गोविंद राम, राजू कुमार के साथ ही समाजसेवी सौरभ कलखुड़िया, अमित जोशी, विनय अरोरा उर्फ मौनी बाबा थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें