चंपावत में कूड़े के ढेर में लगी आग बुझाते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
कूड़े के ढेर में लगी आग पर छह दिन बाद काबू पाया जा सका। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार ने बताया कि कूड़ा जलने से समीपवर्ती रोपा, सेलाखोला के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। आग बुझाने के लिए विभाग ने सोमवार से पानी का छिड़काव शुरू किया।
बीते दो दिनों में सीवर टैंकर के जरिए 30 हजार लीटर से अधिक पानी का छिड़काव किया, जिससे आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। मंगलवार को भी कूड़े में पानी का छिड़काव करने का सिलसिला जारी था।