फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से दस झाले जले

Tue, 01 Nov 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
आग से दस झाले जले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मंगलवार को दस झालों (झोपड़ी) में आग लग गई। आग से पांच लाख रुपए से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। लोगाें और दमकल के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान एक घायल हो गया।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर को अचानक लाइनपार झोपड़पट्टी में आग लग गई। दस झाले जल गए, इसके बाद लोगों ने आग को फैलने से रोक दिया। अग्निकांड में घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।


पटवारी विरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रमोद गुप्ता, विनोद गुप्ता, मन्ने खां, सुरेश गंगवार, धनवीर, दिनेश श्रीवास्तव, सूरज टम्टा, संजय श्रीवास्तव, छेदालाल गंगवार और राम बहादुर के झाले जल गए हैं। प्रशासन ने करीब पांच लाख रुपए के नुकसान का आकलन किया है। आग में बचाव कार्य करने वाले रामू गिरि पुत्र बजरंगबली गिरि घायल हो गया। उसका एक हाथ जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें