फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर में छह कच्ची दुकानों में आग लगी

Thu, 14 May 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नगर के पुरानी टंकी मेला क्षेत्र के पास कच्ची दुकानों में मंगलवार देर रात आग लग गई। आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। छह दुकानों में रखा कास्मेटिक समेत अन्य सामान जल गया।
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम पुरानी टंकी के पास स्थित कच्ची दुकानों को बंद कर व्यापारी अपने-अपने घरों को चले गए थे। इस बीच देर रात करीब 2:15 बजे व्यापारी रूचि वर्मा की दुकान में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी। एफएसओ अमर सिंह अधिकारी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान रुचि वर्मा की कॉस्मेटिक, सतपाल सिंह की कॉस्मेटिक दुकान, देवेंद्र की चश्मा, बेल्ट दुकान, करन की बैग और पायदान दुकान, रामप्रकाश और उसके भाई श्याम की अलग-अलग दो कॉस्मेटिक दुकान जलकर राख हो गई। फायर यूनिट ने कई दुकानों को आग की चपेट में आने से बचाया। लोगों के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
इधर, बुधवार सुबह पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल, तहसीलदार पिंकी आर्या, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा जोशी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश जोशी, सभासद दिनेश कुमार नन्हे, पालिका ईओ ऋषभ उनियाल ने प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनीं। नोडल अधिकारी बृजवाल ने डीएम से फोन से वार्ता कर अग्निकांड प्रभावितों को राहत राशि और हर संभव सहायता का अनुरोध किया। तहसीलदार ने प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को पांच-पांच हजार रुपये और सहायता सामग्री प्रदान की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें