फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पाटी नगर पंचायत के गठन की अंतिम अधिसूचना जारी

Thu, 14 Mar 2024 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। उत्तराखंड शासन की ओर से नगर पंचायत पाटी के रूप में गठित किए जाने की अंतिम अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके अंतर्गत प्रस्तावित नगर पंचायत पाटी में ग्राम पंचायत पाटी और ग्राम पंचायत जौलाड़ी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

प्रस्तावित नगर पंचायत पाटी में शामिल ग्राम पंचायत पाटी का भौगोलिक क्षेत्रफल 251.548 हेक्टेयर है और जौलाड़ी का भौगोलिक क्षेत्रफल 220.500 हेक्टेयर है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार ग्राम पंचायत पाटी की जनसंख्या 1559 जबकि तथा जौलाड़ी की जनसंख्या 772 है। एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि पाटी नगर पंचायत के गठन की अधिसूचना जारी हो गई है। अधिसूचना से संबंधित कोई भी सुझाव और आपत्तियां सात दिन के भीतर लिखित रूप में डीएम कार्यालय चंपावत को प्रेषित की जा सकती हैं। समय अवधि के बाद किसी भी सुझाव और आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें