फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. रखोलिया का सेनानी संगठन ने किया सम्मान

विज्ञापन
टनकपुर में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एलएम रखोलिया को सम्मानित करते विधायक कैलाश गहतोड़ी और सेनानी उत्तर - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत/टनकपुर। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एलएम रखोलिया को शानदार सेवा के लिए टनकपुर के सेनानी पूर्णानंद जोशी स्मारक परिसर में सम्मानित किया गया। सेनानी उत्तराधिकारी मोहन जोशी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विधायक कैलाश गहतोड़ी और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिलाध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि लोहाघाट के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रखोलिया का चिकित्सा सेवा धर्म हर किसी को कर्तव्य की सीख देता है। उनकी बदौलत ही टनकपुर में पांच साल से बंद अल्ट्रासाउंड परीक्षण शुरू हो सके हैं। इधर एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय को कोरोना काल में बेहतरीन काम के लिए डीएम एसएन पांडेय ने सम्मानित किया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी सहित कई लोग मौजूद थे। वहीं जिला अस्पताल में पीएमएस डॉ. आरके जोशी का व्यापार मंडल ने सम्मान किया।
इधर टनकपुर के विचई में मां कादंबरी सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम में भी विधायक कैलाश गहतोड़ी ने उत्कृष्ट कार्य के लिए रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एलएम रखोलिया और गो सेवा के लिए आरपीएफ जवान मेजर धर्मेंद पाल को शाल ओढ़ाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कै प्टन गणेश बहादुर पाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रमिला आर्या, चंद, पुष्कर कुकरेती, दिनेश चंद्र शास्त्री, कांतिबल्लभ जोशी, हरित सेवा समिति अध्यक्ष कैलाश भट्ट, अमजद हुसैन, फखरूद्दीन आदि लोग मौजूद थे। ( ब्यूरो/संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें