चंपावत में ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। उत्तराखंड इंजीनियर फेडरेशन की ओर से कोविड-19 विषय पर प्रदेश में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन नौ मई से 31 मई के बीच किया गया था। इसमें छात्रों ने कोरोना काल के विभिन्न पहलुओं पर पेंटिंग बनाकर प्रतिभाग किया। इस आयोजन में सभी जिलों से दो हजार से अधिक छात्रों ने अपनी कलाकृतियां भेजी।
सभी जिला मुख्यालयों में गणतंत्र दिवस पर विजेता छात्रों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिला स्तर पर प्रथम वर्ग में यश पांडेय, देवीना कन्याल और अरनव उपाध्याय, द्वितीय वर्ग में नेहा अटवाल, अनुषा मौर्य और श्रद्धा त्रिवेदी तृतीय वर्ग में ऋषिता, साक्षी बोहरा और श्रेया गोस्वामी पहले तीन स्थानों पर रहे। चंपावत और लोहाघाट के छात्रों को तहसील कार्यालय लोहाघाट में एसडीएम आरसी गौतम और टनकपुर में एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने पुरस्कार बांटे। कार्यक्रम में इंजीनियर संघ के जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार, सचिव राजेश कुमार गुप्ता और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।(संवाद)