लोहाघाट (चंपावत)। भागवत कथा के आयोजन को लेकर चल रहे विवाद के मामले में शांति भंग की आशंका को देखते हुए उप जिला मजिस्ट्रेट की अदालत ने चार लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किए हैं।
उप जिला मजिस्ट्रेट रिंकू बिष्ट ने बताया कि भागवत कथा के आयोजन पर शांति भंग की आशंका को देखते हुए और पुलिस की चालानी रिपोर्ट के आधार पर चार लोगों को 107/116 सीआपीसी के तहत नोटिस जारी किए हैं। इनमें लोहाघाट के निवासी नवीन कार्की, श्रीमहंत सभापति निवासी बनारस हाल निवासी ऋषेश्वर मंदिर लोहाघाट, श्रीमहंत थानापति निवासी उज्जैन हाल ऋषेश्वर मंदिर लोहाघाट और श्रीऋषेश्वरानंद निवासी कानपुर हाल निवासी ऋषेश्वर मंदिर लोहाघाट शामिल हैं।
चारों को एक सितंबर को उनकी न्यायालय में उपस्थित होने के आदेश दिए गए हैं। बता दें कि ऋशेस्वर मंदिर में भागवत कथा के आयोजन को लेकर विवाद चल रहा है। पूर्व में 16 लोगों को शांति भंग की आशंका को देखते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट की अदालत ने नोटिस जारी किए गए थे।