फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटी में बनेगी नगर पंचायत: धामी

Thu, 31 Aug 2023 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
देवीधुरा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का माल्यार्पण कर स्वागत करते मंदिर समिति के पदा​धिकार
विज्ञापन
पाटी/देवीधुरा (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवीधुरा के बगवाल मेले में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। बृहस्पतिवार को देवीधुरा बगवाल से पूर्व मंदिर परिसर में हुई सभा में उन्होंने कहा इसके लिए यथोचित धन दिया जाएगा। सीएम ने पाटी को नगर पंचायत का दर्जा देने का एलान करने के साथ ही कहा कि पाटी, देवीधुरा क्षेत्र के विकास के लिए सभी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

सीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी के उच्चीकरण, देवीधुरा अस्पताल में सुविधाओं को विस्तार देने के साथ एंबुलेंस तैनात करने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने क्षेत्र के विकास के लिए प्रदेश सरकार के कदमों की सराहना की। सीएम धामी ने उद्यान विभाग सहित यहां कई स्टॉल का निरीक्षण किया। बाराही मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों ने सीएम का स्वागत किया। संचालन पीठाचार्य कीर्तिबल्लभ जोशी ओर मंदिर समिति के महामंत्री रोशन लमगड़िया ने किया।
विज्ञापन

सीएम ने ये घोषणाएं भी की:
कालसन ठाठा मोटर मार्ग से बनोली सुदर्का ठाठा मार्ग का सुधारीकरण।
देवीधुरा मेला बगवाल के लिए यथोचित धन दिया जाएगा।
चौड़ाख्याली सीम मोटर मार्ग, पनियां रीठाखाल मोटर मार्ग का निर्माण।
भिंंगराड़ा मंदिर स्थल का सौंदर्यीकरण।
मैरोली से करौली मोटर मार्ग सुधारीकरण।
मैरोली में रतिया नदी में पुल निर्माण किया जाएगा।
तुंगीधार सकदेना टाक बलवाड़ी एससी बस्ती में तीन किमी सड़क का निर्माण।
ज्योश्यूड़ा से निलोटी से क्विड़ागांव मोटरमार्ग का निर्माण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें