फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलज्यू महोत्सव में देंगे योग प्रशिक्षण

Wed, 11 May 2016 10:22 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
गोलज्यू महोत्सव में देंगे योग प्रशिक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांच दिनी गोलज्यू महोत्सव में सुबह पांच बजे से योग प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। बुधवार को पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता और रिटायर्ड प्रधानाचार्य डा.बीसी जोशी के संचालन में हुई बैठक में बताया गया कि पतंजलि योग समिति हर रोज सुबह पांच बजे से ढाई घंटे तक योग प्रशिक्षण कराएगी। महोत्सव 15 मई से शुरू होगा। हर दिन सुबह इंसाफ के देवता गोलज्यू की पूजा-अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन


वायस इंडिया के विजेता पवनदीप राजन महोत्सव में सांस्कृतिक रंग बिखेरेंगे। इसके अलावा 11 अन्य सांस्कृतिक टीमें भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। तैयारियां पूरी करने का दावा किया गया है। बैठक में एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, श्याम नारायण पांडेय, प्रधानाचार्य सीपी गहतोड़ी, डा.बीडी सुतेड़ी, भगवत राय, डा.एमपी जोशी, डा.मदन पाल, जगदीश अधिकारी, लक्ष्मण सिंह, विजय वर्मा, योगेश पुनेठा, सनी वर्मा, कमल रावत, हरीश सक्टा आदि ने सुझाव दिए।

.न हो स्थानीय व्यापारियों की अनदेखी : भगवत
 व्यापार संघ के जिला उपाध्यक्ष भगवत सरण राय ने महोत्सव के दौरान होने वाली व्यापारिक गतिविधियों में स्थानीय व्यापारियों के हितों की अनदेखी न करने की मांग की है। उनका कहना था कि महोत्सव की अवधि तक ही बाहरी व्यापारियों को दुकान लगाने दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें