फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतचूली मंदिर में शुरू हुआ दो दिनी देवी महोत्सव

Thu, 18 Apr 2019 11:09 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोहाघाट के खतेड़ा स्थित सतचूली मंदिर से माँ भगवती की जमान (डोले) को भगवती खल ले जाते श्रद्घालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 लोहाघाट विकासखंड के खतेड़ा स्थित सतचूली मंदिर में दो दिवसीय देवी महोत्सव शुरू हो गया है। इस दौरान भजन-कीर्तन, झोड़े का गायन किया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मंदिर के पुजारी दयानंद चिल्कोटी ने विधिवत पूजा- अर्चना, हवन, यज्ञ के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष कै. पूरन सिंह डांगी के दिशा-निर्देशन में चल रहे महोत्सव में पहले दिन सतचूली मंदिर से जमान (डोले) को खतेड़ा स्थित भगवती मंदिर ले जाया गया। यहां रात्रि जागरण, अखंड धूनी जलाने के साथ भजन-कीर्तन और झोड़े आदि का गायन किया गया।

इस दौरान देवडांगरों ने लोगों के कष्टों का निवारण करने के साथ उन्हें आशीर्वाद दिया। शुक्रवार को महोत्सव का मुख्य आकर्षण खतेड़ा से निकलने वाली मां भगवती की शोभा यात्रा है। ये शोभा यात्रा तीन किलोमीटर खड़ी चढ़ाई पार कर सतचूली मंदिर पहुंचेगी। शोभा यात्रा के मंदिर में पहुंचने के बाद यहां मेला आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोत्सव के आयोजन में दान सिंह बोहरा, नाथ सिंह रावत, ग्राम प्रधान महेश सिंह डांगी, खड़क सिंह बोहरा, भवान सिंह रावत, प्रदीप चंद्र शास्त्री, गिरीश चंद्र चिल्कोटी, हयात सिंह, दीपक जोशी, अमर सिंह, माधो सिंह, एलएम जोशी, डॉ. सुधाकर जोशी आदि सहयोग कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें