फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमानगढ़ी की महिलाओं ने गांव के मार्ग से खनिज निकासी रोकी

विज्ञापन
शारदा के अप स्ट्रीम में हुनमानगढ़ी मार्ग से खनिज लदे वाहनों का वाहन मालिकों के समक्ष विरोध जताती? - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
शारदा के अप स्ट्रीम से खनिज निकासी कर रहे वाहनों के लिए हनुमानगढ़ी मार्ग को वन-वे नहीं किए जाने से गुस्साईं महिलाएं शनिवार को फिर सड़क पर उतर आईं और खनिज निकासी रोक दी। उन्होंने मार्ग पर जाम लगाकर खनिज सामग्री लदे वाहनों को हनुमानगढ़ी मार्ग से नहीं जाने दिया। चेतावनी दी कि वे हनुमानगढ़ी मार्ग से खनिज लदे वाहनों को किसी सूरत में नहीं आने देेंगी। महिलाओं के विरोध के चलते खनिज लदे वाहनों की नदी किनारे मार्ग से निकासी हुई। उन्होंने सीएम को ज्ञापन भेज नायकगोठ से खनिज निकासी गेट हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

शारदा के अप स्ट्रीम में नायकगोठ निकासी गेट से खनन में लगे वाहनों की हनुमानगढ़ी मार्ग से आवाजाही का ग्रामीण शुरू से विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि हनुमानगढ़ी मार्ग बेहद संकरा है। ऐसे में खनिज निकासी में लगे खाली और भरे वाहनों की लगातार आवाजाही से मार्ग पर जाम की स्थिति पैदा हो रही है। पैदल आवाजाही करते लोगों के लिए हादसे का खतरा बना है।
वाहन मालिकों ने महिलाओं को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं मानीं। उन्होंने दो टूक कहा कि खाली वाहन भले ही हनुमानगढ़ी मार्ग से नदी में प्रवेश करें लेकिन खनिज लदे वाहनों को हनुमानगढ़ी मार्ग से किसी सूरत में नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीएम को भेजे ज्ञापन में उन्होंने नायकगोठ निकासी गेट में लगे तौल कांटे को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की। प्रदर्शन में प्रियंका महर, रेखा देवी, तुलसी देवी, आरती देवी, गौरा देवी, गीता, मंजू, लक्ष्मी, सावित्री, सरीता, मधु, सुनीता, विमला, पार्वती, बबली, मोहनी, दीपा, पुष्पा, नीतू, मालती, आशा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें