फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी से लौट रही महिला पुलिस कर्मी की हादसे में मौत

विज्ञापन
महिला पुलिस कर्मी अर्चना राणा। (फाइल फोटो) - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। होली से दो दिन पहले एक सड़क हादसे में एक महिला पुलिस कर्मी की मौत हो गई। स्कूटी से छटकने के बाद पुलिस कर्मी सीधे करीब एक हजार फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। महिला कर्मी अवकाश के बाद अपने घर से लौट रही थी। कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम महिला पुलिस कर्मी के शव को खाई से निकाला जा सका।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय के साइबर सेल में तैनात महिला पुलिस कर्मी अर्चना राणा (24) पुत्री महेंद्र सिंह राणा (खटीमा निवासी) स्कूटी (यूके 06 एडब्लू/ 7642) से शनिवार शाम को खटीमा से चंपावत आ रही थी। तभी धौन-बनलेख के बीच अचानक असंतुलित होकर स्कूटी सड़क किनारे गिर गई और महिला पुलिस कर्मी छटक कर गहरी खाई में लुढ़क गई। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि महिला कर्मी 25 मार्च को छुट्टी पर गई थी। हादसे की जानकारी मिलते ही कोतवाल धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस और अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों और पुलिस कर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद महिला सिपाही के शव को खाई से निकाला। हादसे की वजह पता नहीं चल सकी है, लेकिन अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी वाहन के झोंके से या उससे बचने के प्रयास स्कूटी का संतुलन बिगड़ा होगा। इस घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। पुलिस हादसे की परिजनों को जानकारी दे दी है। रविवार को मृतका का पोस्टमार्टम होगा।

एनएच में धौन-बनलेख के पास खाई में गिरी स्कूटी सवार महिला पुलिस कर्मी के शव को रस्सों से सड़क पर लात- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें