पूर्णागिरि/टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेला क्षेत्र के शार्टकट पैदल रास्ते में एक महिला श्रद्धालु फिसलकर घायल हो गई। प्राथमिक इलाज के बाद उसे उप जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया।
बुधवार सुबह धाम में शार्टकट रास्ते से यूपी के बिलासपुर निवासी श्रद्धालु रेखा देवी (50) पत्नी लाला राम परिवार के अन्य लोगों के साथ चढ़ाई चढ़ रही थी। इस दौरान उसका पैर अचानक फिसल गया और वह ढलान में गिर कर घायल हो गई। एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल लाया गया। उप जिला अस्पताल के डॉ. नौनिहाल सिंह ने बताया कि महिला के हाथ और पांव में गंभीर चोट आई थी। प्राथमिक इलाज के बाद रेफर किया गया है।