डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की बैठक में चंपावत में चर्चा करते इंजीनियर्स।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने विभागों के एकीकरण पर शासन स्तर पर चल रही कार्यवाही को विभाग और कार्मिकों के लिए अहितकारी बताया है। मंडल अध्यक्ष बिजेंद्र सुयाल की अध्यक्षता और जनपद अध्यक्ष इंजीनियर प्रबुद्ध शर्मा सुधीर कुमार के संचालन में यहां हुई महासंघ की बैठक में एकीकरण का विरोध करने का एलान किया गया।
बैठक में निर्माण कार्यों के लिए वक्त पर राशि न मिलने पर आगणन को संशोधित भेजने से बजट पर मार पड़ने की बात कही गई। कामकाज में होने वाले बेवजह के हस्तक्षेप से गुणवत्ता प्रभावित होने का अंदेशा भी जताया गया। महासंघ के संगठनात्मक मसलों के अलावा 14 सितंबर को होने वाले इंजीनियर्स दिवस की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। बैठक में मंडल उपाध्यक्ष नीलम उप्रेती, सुभाष पांडेय, प्रमोद खर्कवाल, गोपाल कालाकोटी, विशाल उप्रेती, तनुजा देव, दीपक चौबे, लक्ष्मण कुमार, हरीश टकवाल, ओमवीर सिंह, प्रदीप सिंह रावत, अमित उप्रेती, राजेंद्र कठारिया, हेम चंद्र पुनेठा, कुंदन सिंह आदि मौजूद थे। ब्यूरो