फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रीठा साहिब में खराब एंबुलेंस ने बढ़ाया मरीजों का मर्ज

Thu, 23 Oct 2025 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पाटी ब्लाॅक के रीठा साहिब क्षेत्र में 108 एंबुलेंस वाहन 16 दिनों से खराब पड़ा है। इस वजह से मरीजों को वाहन बुक कराकर चंपावत और लोहाघाट इलाज के लिए जाना पड़ रहा है। वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था नहीं होने से सबसे ज्यादा खामियाजा आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लिए आवंटित 108 एंबुलेंस वाहन सात अक्तूबर से खराब पड़ा है। वाहन ठीक नहीं होने का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को ज्यादा परेशानियां हो रही हैं। मरीजों को चंपावत अस्पताल आने के लिए 75 किमी का सफर करना पड़ रहा है। यहां तक वाहन बुकिंग के लिए 3500 रुपये देने पड़ रहे हैं। रीठासाहिब से 63 किमी दूर लोहाघाट जाने के लिए 2500 रुपये देकर वाहन बुक करना पड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा बेहतर नहीं हैं। 108 एंबुलेंस नहीं होने से काफी दिक्कतें आ रही हैं।
-
क्षेत्र में 108 एंबुलेंस वाहन नहीं होने से गर्भवतियों के लिए सबसे अधिक दिक्कतें हैं। उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाना एक चुनौती बना रहता है। परिवारों के लोगों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। सोनू बोहरा, जिपं सदस्य।
विज्ञापन

-
आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वाहन बुक करना आसान नहीं है। आय के सीमित स्रोत होने के चलते वर्तमान समय में काफी दिक्कतें परिवारों को उठानी पड़ती है। शीघ्र की वाहन की व्यवस्था की जानी चाहिए। भोला बोहरा, ग्रामीण।

कोट:
रीठा साहिब की एंबुलेंस वाहन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। अब वाहन को अब ठीक करा दिया गया। वाहन को ट्रायल पर टनकपुर में चलाया जा रहा है। जल्द ही क्षेत्र में एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी। - कमल शर्मा, 108 एंबुलेंस प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें