फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: स्मैक तस्करी मामले में पिता को आठ, पुत्र को सात साल का कठोर कारावास

Fri, 28 Nov 2025 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। विशेष सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार संगल की अदालत ने स्मैक तस्करी के मामले में पिता-पुत्र को दोष सिद्ध किया है। पिता को आठ और पुत्र को सात वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। पिता पर एक लाख और बेटे पर 80 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न देने पर पिता को एक साल और पुत्र को आठ माह का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।
विज्ञापन

विशेष सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार संगल की अदालत ने साढ़े तीन साल पुराने एनडीपीएस एक्ट के मामले में छह गवाहों को सुनने और 33 दस्तावेजों को देखने के बाद पिता-पुत्र को दोषी करार दिया। अदालत ने पिता सत्यपाल (55) को आठ और पुत्र वीरेंद्र (28) निवासी बड़ा फाटक, कोतवाली सुनगढ़ी, जिला पीलीभीत को सात वर्ष और अर्थदंड की सजा सुनाई। बनबसा पुलिस जनवरी 2022 में फागपुर देवी मंदिर के निकट पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान जंगल में सार्वजनिक शौचालय के पास सत्यपाल से 150 ग्राम और वीरेंद्र से 100 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें