फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पिता-पुत्र पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

Wed, 11 Oct 2023 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा निवासी एक महिला ने टनकपुर निवासी एक व्यक्ति और उसके पुत्र के खिलाफ अपनी नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म का प्रयास, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पुत्र को पाॅक्सो एक्ट में जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि महिला के आरोप पर टनकपुर निवासी नरेश गुप्ता और उसके पुत्र सोनू गुप्ता के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 क/ 504 /506 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर रही एसआई राधिका भंडारी ने किशोरी के 164 के बयान कराए हैं। आरोपी सोनू गुप्ता को पॉक्सो में जेल भेजा गया है। पुलिस नरेश गुप्ता की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

युवती ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
बनबसा। बनबसा में मेहनत मजदूरी करने वाले पीलीभीत निवासी पर उसकी 19 वर्षीय पुत्री ने पिता पर बंधक बना दुराचार किए जाने की तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376/342 में केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच टनकपुर कोतवाली की एसआई हिमानी गहतोड़ी को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें