देवी वाराही तेरी जै जै कारा....
मां बाराही धाम के मेले में सोमवार रात से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शुरू हो गए। शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख सुमनलता ने दीप जलाकर किया। पहले दिन महामंडलेश्वर गोली बिरगुल की टीम ने मां बाराही का पूजन करते हुए देवी बाराही तेरी जै-जैकारा..., जय मैया दुर्गा भवानी..., बाराही भजन और पर्यावरण संरक्षण के लिए नाटक सहित विविधता भरे सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। टीम में दल नायक रमेश टम्टा, सोनी टम्टा, मीनाक्षी, गीता, ममता, विवेक, मनोज आदि मौजूद थे।
ये भी पढ़ें...प्राथमिक शिक्षक भर्ती मामला: सुप्रीम कोर्ट में पांच को होगी सुनवाई, फैसले पर लाखों बेरोजगारों की नजर
शिविर में 22 लोगों के दिव्यांग प्रमाणपत्र बने
देवीधुरा मेले में मंगलवार को लगे बहुउद्देश्यीय शिविर में लोगों की प्रमाणपत्र की दिक्कतों को दूर किया गया। 22 लोगों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए। 10 वृद्धावस्था और 6 दिव्यांग पेंशन बनाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने 327 लोगों का परीक्षण किया। तीन महिलाओं को महालक्ष्मी किट, नौ लोगों के बिजली बिलों में सुधार किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, डीएसडब्लूओ आरएस सामंत, एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय, डॉ. विनोद जोशी, डा. शौर्य सिंह, डॉ. गुरशरण कौर, डॉ. रितिका सिंह आदि मौजूद थे।