फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने उठाई क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग

विज्ञापन
लोहाघाट के दिगालीचौड़ में किसानों की समस्याएं सुनते किसान यूनियन के जिला संयोजक राजेंद्र पुनेठ? - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। दिगालीचौड़ में हुई किसानों की बैठक क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग उठाई गई। किसानों ने शासन प्रशासन और जन प्रतिनिधियों पर उनकी उपेक्षा करने आरोप लगाया।
विज्ञापन

देवकी मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक में भारतीय किसान यूनियन के जिला संयोजक राजेंद्र पुनेठा ने किसानों की समस्याएं सुनीं। किसानों ने कहा कि लंबे समय से बारिश न होने से किसानों की फसलें चौपट हो गई हैं। उनका कहना था कि क्षेत्र के लोग मुख्य रूप से कृषि पर ही आश्रित हैं। खेती सूखने से उनके सामने भविष्य की चिंता सताने लगी है। क्षेत्र में पेयजल की भी गंभीर समस्या बनी रहती है। उन्हें हैंडपंपों या दूर दराज पानी की व्यवस्था करने के लिए जाना पड़ता है। किसानों ने क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने, कंट्रोल की दुकानों से दिए जाने वाले राशन की मात्रा बढ़ाने, ग्रामीण बैंक की शाखा खोलने, यहां के बंद हुए आईटीआई को चालू करने की मांग की। इस मौके पर सुनीता देवी, पार्वती, ममता, गीता, कलावती दुर्गा, तारा, विमला गंगा, चंद्रकला, गोविंदी, लक्ष्मी, पार्वती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें