फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमांत डुंगरालेटी के नलाड़ी तोक में गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
लोहाघाट के दूरस्थ नेपाल सीमा से लगे डुंगरालेटी गांव में ग्रामीणों को टेंकर से पानी देते एसएसबी क? - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट के दूरस्थ नेपाल सीमा से लगे डुंगरालेटी के नलाड़ी तोक में गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है। पानी के लिए लोग ग्रामीण गाड़ गधेरों की दौड़ लगाने को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों की दिक्कतों को देखते हुए एसएसबी की पंचम वाहिनी की ओर से वाहन से पानी लाकर ग्रामीणों को वितरित किया।
विज्ञापन

ग्रामीण दीवान चंद, भीम चंद, धरम सिंह, धर्मानंद कलौनी, हेमंत कलौनी, धारू देवी, रेनू, नंदा देवी आदि का कहना है कि पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त होने से इस गांव में पहले से ही पेयजल समस्या थी। लंबे समय से बारिश न होने के कारण इन दिनों गांव के आसपास के पेयजल पेयजल स्रोत भी सूख गए हैं। इससे इस तोक में जल संकट गहरा गया है। लोग एक से दो किमी दूर गाड़, गधेरों से पानी लाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों की दिक्कतों को देखते हुए एसएसबी की पंचम वाहिनी के सहायक उप निरीक्षक शशिपाल सिंह, राजेंद्र कुरी ने वाहिनी के वाहन के जरिये ग्रामीणों को पेयजल वितरित किया। ग्रामीणों ने पेयजल उपलब्ध कराने के लिए एसएसबी का आभार जताने के साथ जल संस्थान से पेयजल समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट का कहना है कि पेयजल स्रोतों का स्तर काफी कम होने से पानी की समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें