फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान यूनियन ने उठाई जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग

विज्ञापन
लोहाघाट में किसान यूनियन की बैठक में मौजूद काश्तकार। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के गंगनौला, किमतोली, खालगढ़ा, पुलहिंडोला, चमदेवल आदि गांवों में अखिल भारतीय किसान यूनियन की बैठक हुई। इसमें किसानों ने जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

किसान यूनियन जिलाध्यक्ष नवीन सिंह करायत ने बताया कि किसानों नेे जंगली जानवरों से निजात दिलाने, क्षेत्र में पानी की कमी, दूध के दाम में बढ़ोतरी, कृषि ऋण माफी आदि की समस्याएं रखीं। किसानों ने कहा कि सरकार, सरकारी विभाग और जनप्रतिनिधियों को उनकी समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। लगातार फसलों को हो रहे नुकसान के चलते उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यूनियन ने जिले भर के किसानों से अपनी समस्याओं के समाधान के लिये एकजुट होने पर जोर दिया। इस मौके पर जिला संयोजक राजेंद्र पुनेठा, केशव दत्त चौबे, मदन पुजारी, देवी दत्त जोशी, ऊर्बा दत्त चौबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें