फैंसीड्रेस प्रतियोगिता में विभिन्न रंग-रूपों में सजे सेंट फ्रांसिस स्कूल के बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में सेंट फ्रांसिस स्कूल में छात्रों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित हुई।
कक्षा एक से पांच तक के छात्रों की इस प्रतियोगिता में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। कोई राम, लक्ष्मण, हनुमान, लक्ष्मी, गणेशजी के वेश में तो किसी ने प्रदूषण की वेशभूषा में सामाजिक संदेश दिया। शौर्य जोशी, आरव गुप्ता, पलाक्षी गौतम, जीविका, मीना, साक्षी जोशी और कार्तिक चंद की प्रस्तुति को विजेेता घोषित करते हुए पुरस्कृत किया गया।
निर्णायक मंडल में गंगा चंद, पुष्पा भट्ट, दीपिकि आर्या शामिल थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रदर मरियादास ने प्रतिभागी बच्चों की सराहना करते हुए दीपावली पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास से मनाने की प्रेरणा दी। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक ब्रदर सोजन के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।