फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: कैलपाल बाबा मंदिर में मेला शुरू, डोला यात्रा निकाली गई

Mon, 13 Jan 2025 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय से करीब 35 किमी दूर कैलपाल बाबा मंदिर में दो दिनी उत्तरायणी मेला डोला यात्रा के साथ शुरू हो गया है।
विज्ञापन

सोमवार को बेलखेत कैलपाल बाबा मंदिर में लगने वाले मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। समिति अध्यक्ष दशरथ सिंह बोहरा ने बताया कि कैलपाल बाबा की झांकी दियूरी से वाया धौन, स्वाला अमोड़ी से होकर बेलखेत में स्थित कैलपाल बाबा मंदिर परिसर तक यात्रा और झांकी निकाली गई।
विज्ञापन

बताया कि आज डोला यात्रा की वापसी दियूरी को तक होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यात्रा से पहले श्रद्धालु ने कैलपाल बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य दीपा जोशी, निवर्तमान क्षेपं सदस्य सुंदर बोहरा, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद बोहरा, सुरेश जोशी, रवि बोहरा, गणेश बोहरा, प्रवीन नेगी आदि मौजूद रहे। मेले में चल्थी चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें