टनकपुर (चंपावत)। लायंस क्लब इंटर नेशनल की ओर से नेत्रदान कर दो दृष्टिहीनों को दृष्टि प्रकाश देने पर स्व. शांति देवी नेगी के परिजनों को अमर ज्योति सम्मान दिया है। क्षेत्र में 22 दिसंबर को शांति देवी नेगी के निधन पर उनके पुत्र मेडिकल स्टोर स्वामी और फार्मासिस्ट नरेंद्र सिंह नेगी के परिवार ने क्षेत्र में पहली बार कार्निया सुरक्षित कर दान किया था। फार्मासिस्ट नेगी ने बताया कि लायंस क्लब इंटरनेशनल के मंडल 321-सी-1 के मंडलाध्यक्ष एके मित्तल, मंडल प्रमुख नेत्रदान डाॅ. गोपाल नारंग ने नेत्रदान महादान पर अमर ज्योति सम्मान से सम्मानित किया है।