फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीरीठा साहिब के सालाना जोड़ मेले की तैयारी 

Sun, 01 May 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीरीठा साहिब (चंपावत)।
विज्ञापन
मेले की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 
विज्ञापन
श्रीरीठा साहिब (चंपावत)। श्रीरीठा साहिब का सालाना जोड़ मेला 19 मई से शुरू होगा। मेला तीन दिन तक चलेगा। शनिवार को हुई तैयारी बैठक में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) जेएस राठौर ने मेले से जुड़ी सभी तैयारी सात मई तक पूरी करने के निर्देश दिए। मेले में सफाई से लेकर पेयजल के पुख्ता वैकल्पिक प्रबंध करने के निर्देश दिए। तीन दिनी मेले में पंजाब, यूपी सहित कई राज्यों से कई लाख तीर्थयात्री गुरुद्वारे में मत्था टेकते हैं।

नानकमत्ता गुरुद्वारा के प्रबंधक रंजीत सिंह और श्रीरीठा साहिब के प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने मेले में पेयजल, बिजली, सफाई, यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए ठोस उपाय करने का आग्रह किया। एडीएम राठौर ने तीर्थयात्रियों के लिए पेयजल व्यवस्था करने के लिए टैंकर का सहारा लेने समेत अस्थायी रूप से पेयजल लाइन बनाने के जल संस्थान को निर्देश दिए। चौड़ापित्ता से चल्थियां की निर्माणाधीन रोड के मलबे से श्रीरीठा साहिब मोटर मार्ग को अवरुद्ध होने से बचाने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया।
विज्ञापन


जंगल से रोड पर फैले पिरूल को हटाने की हिदायत दी गई। सफाई के लिए अस्थायी शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। अतिरिक्त स्वच्छक लगाए जाएंगे। मेले के दौरान सुरक्षित सफर के लिए परिवहन विभाग अभियान चलाएगा। टनकपुर से आगे डबल डेकर वाहन प्रतिबंधित होंगे। मेले के दौरान पीएलवी हयात राम कानूनी जानकारियां भी देंगे।
विज्ञापन


बैठक में एसडीएम निर्मला बिष्ट, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रश्मि भट्ट, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी एसएस परगांई, ऊर्जा निगम के एसडीएम एचएस सौन, जल संस्थान के सहायक अभियंता प्रेमजी श्रीवास्तव, प्रभारी बीडीओ सीएस मेवाड़ी, लोनिवि के एई सीएम पांडेय, जेई नवीन चंद, खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी, गोविंद सिंह, रोडवेज के डीएन पांडेय आदि थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें