फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूमाधूरी महोत्सव में देव डांगरों ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया 

Tue, 29 Aug 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोहाघाट में मेला लगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। झूमाधूरी महोत्सव में सुहावने मौसम के बीच पाटन-पाटनी, राइकोट महर गांव से मंगलवार को मां भगवती एवं मां महाकाली की डोला रथ यात्राएं निकलीं। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां का आशीर्वाद लिया। सुबह दोनों ही गांवों के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। 
विज्ञापन


दोपहर बाद लोगों का रुख झूमाधुरी मंदिर की ओर होने लगा। पाटन-पाटनी से करीब सात हजार फुट की खड़ी चढ़ाई पार कर मां भगवती का पहला डोला 3:15 बजे मां झूमाधूरी मंदिर की ओर रवाना हुआ। डोले में मां भगवती के डांगरों के रूप में अवतरित उमेश चंद्र पाटनी, धन सिंह पाटनी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दे रहे थे। खाल तोक में पूजा-अर्चना के बाद सीधी खड़ी चढ़ाई में श्रद्धालुओं ने रस्सों के सहारे डोला रथ यात्रा को मंदिर की परिक्रमा कराई।

राइकोट महर गांव से भी मां महाकाली की रथ यात्रा मंदिर की ओर रवाना हुई। श्रद्धालुओं ने मां के जयकारा करते हुए खड़ी चढ़ाई पार कर 4:30 बजे रथ को झूमाधुरी मंदिर की परिक्रमा कराई। रथ में सवार भगवती के डांगर दान सिंह, मां महाकाली के रूप में अवतरित होकर राधिका देवी ने भक्तों को चंवर झुलाकर आशीर्वाद दिया। दोनों रथों के पीछे महिलाएं खोल दे माता खोल भवानी धरम किवाड़ा आदि गीत गाकर मां के जयकारे लगाते हुए चल रहीं थीं।
विज्ञापन


मंदिर परिसर में रथों के विसर्जन के बाद पूरा मंदिर प्रांगण खचाखच भर गया। इसके बाद यहां मेला हुआ। महोत्सव समिति के अध्यक्ष मोहन पाटनी, ग्राम प्रधान सुभाष विश्वकर्मा, जगदीश पाटनी, हरीश सिंह, प्रकाश बोहरा, राजेंद्र सिंह, बसंत विश्वकर्मा, राजेंद्र प्रसाद, मोहन विश्वकर्मा ने आभार जताया। 

लोहाघाट (चंपावत)। सोमवार रात पाटन पाटनी एवं राइकोट महर गांव में रात्रि जागरण हुआ। लोक देवताओं ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। वहीं मां झूमादेवी मंदिर में महिलाओं ने जागरण किया। मान्यता है कि झूमाधुरी मंदिर में सच्चे मन से मां की आराधना करने वाली नि:संतान महिलाओं की गोद भर जाती है।

महिलाओं ने हाथों में दीपक लेकर पूजा-अर्चना की। वहीं जगदीश पाटनी, उमेश चंद्र, टीएस बिष्ट, प्रकाश बोहरा, सुंदर नाथ आदि ने भंडार किया। श्रद्धालुओं के लिए पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी, सुनील चौबे, मदन पुजारी, लाला घनश्याम गर्ग ने शरबत की व्यवस्था की। इससे देवी रथों को खींचते हुए पसीने से तरबतर श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें