फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल दिवस:रन फार उतराखंड में दौड़े सैकडों लोग

Tue, 29 Aug 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत में खेल रैली निकली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत। स्वर्गीय ध्यान चंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। जीआईसी से गोरलचौड़ मैदान तक रन फॉर उत्तराखंड का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं, सरकारी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

रन फॉर उत्तराखंड का शुभारंभ सीडीओ एसएस बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर किया। रन फॉर उत्तराखंड जीआईसी, मुख्य बाजार से होते हुए गौरलचौड़ मैदान में समाप्त हुई। इस दौरान सीईओ आरसी पुरोहित, डीईओ माध्यमिक डीएस राजपूत, बेसिक सत्य नारायण, बीईओ अंशुल बिष्ट, जिला क्रीड़ा अधिकारी आरएस धामी, युवा कल्याण के बीओ बीएस रावत, पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल आदि जन प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

जीआईसी से गोरलचौड़ मैदान तक निकली रन फॉर उत्तराखंड
स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया

बालकों की जलेबी दौड़ में दीपक ने बाजी मारी
चंपावत। खेल दिवस पर गौरलचौड़ मैदान में विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। जलेबी दौड़ बालक वर्ग में दीपक सिंह कुंवर ने प्रथम, योगेश मेहरा ने द्वितीय, किंचित ढेक ने तृतीय, बालिका वर्ग में नेहा प्रहरी ने प्रथम, भावना जोशी ने द्वितीय, मनीषा जोशी ने तृतीय, कुर्सी दौड़ के बालक वर्ग में रोहित पालीवाल ने प्रथम, सौरभ मेहता ने द्वितीय, अभिषेक तड़ागी ने तृतीय, बालिका वर्ग में दिया भंडारी ने प्रथम, ममता महर ने द्वितीय, पूजा भट्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीन टांग दौड़ के बालक वर्ग में दीपक सिंह कुंवर, प्रयांशु चौधरी ने प्रथम, प्रत्यूश, सौरभ मेहता ने द्वितीय, किंचित ढेक, मानस वर्मा ने तृतीय, बालिका वर्ग में पायल रेंसवाल, आकांक्षा तड़ागी ने प्रथम, तनुजा रेंसवाल, मीसा मौनी ने द्वितीय, अक्षिता वर्मा, अपेक्षा जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही मैत्री फुटबाल मैच का भी आयोजन मॉडर्न स्कूल, यूनिवर्सल स्कूल के बीच हुआ, इसमें मॉडर्न स्कूल 2-0 से विजयी रहा। नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र तिवारी ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन


विवेकानंद इंटर कॉलेज वॉलीबाल चैंपियन बना
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट में स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली दीनदयाल चौक से जीजीआईसी तक गई। कई खेलकूद भी हुए। छात्रों की वॉलीबाल प्रतियोगिता में विवेकानंद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज विजेता, डीएवी लोहाघाट उप विजेता रहे। छात्राओं की खो-खो प्रतियोगिता में जीजीआईसी ए विजेता, जीजीआईसी बी टीम उप विजेता रही। जूनियर वर्ग की छात्राओं की वॉलीबाल में जीजीआईसी लोहाघाट विजेता और डीएवी उप विजेता रहा। उप शिक्षाधिकारी हरेंद्र साह ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की उपलब्धियों, उनके संघर्षों से सीख लेने को कहा। इस मौके पर बीडीओ केएस नयाल, बीओ जसवंत खड़ायत, गोविंद बोहरा, मुकेश साह, जितेंद्र राय, हेमंती भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें