फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरल महोत्सव के कारोबारी मेले में जमकर हुई खरीदारी 

Sun, 16 Jun 2019 10:46 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत के गोरल महोत्सव में लगे झूले में रविवार को उमड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरलचौड़ मैदान में 5 जून से शुरू गोरल महोत्सव 11 जून को संपन्न हो गया लेकिन कारोबारी मेला रविवार शाम तक चला।  इंसाफ के देव गोरल महोत्सव के कारोबारी मेले में रविवार को भारी भीड़ रही। गर्मी के बावजूद लोग मेले में दुकानों से खरीदारी करते रहे। दुकानों पर प्लास्टिक की सामग्री, बर्तन, क्राकरी, कपड़े, चादर आदि की जमकर खरीद हुई।

विज्ञापन


कारोबारियों का कहना है कि मेले के आखिरी दो दिनों में करीब पांच लाख रुपये की खरीद हुई है। जबकि शुरू में मेले में लोग नदारद थे। इसी के साथ पांच जून से शुरू महोत्सव भी संपन्न हो गया। नगरपालिका अध्यक्ष विजय वर्मा और व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा ने महोत्सव में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें