फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों इंट्री प्वाइंट पर बनेंगे फेब्रिकेटेड सुविधा केंद्र

विज्ञापन
अल्मोड़ा व नैनीताल जिले की सीमा से लगे पाटी के सीमांत क्षेत्र का मुआयना करते डीएम एसएन पांडेय, सी? - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। दूसरे जिलों से लगी चंपावत की सीमा पर स्थित स्क्रीनिंग प्वाइंट में चिकित्सा दल, पुलिस कर्मी और अन्य लोगों को सुविधा देने के लिए फ्रेबिकेटेड ढांचे का निर्माण किया जाएगा। बृहस्पतिवार को नैनीताल जिले से लगे मीडार और अल्मोड़ा जिले से लगे वालिग क्षेत्र के मुआयने के बाद डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने यह निर्णय लिया। कहा कि इसका निर्माण एसडीआरएफ की मद से चार सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जगबुड़ा पुल, घाट, वालिग व मीडार चंपावत जिले के चार इंट्री प्वाइंट हैं। बाहर से आने वाले लोगों की यहां स्क्रीनिंग की जाती है। लेकिन इन स्थानों में चिकित्सा कर्मियों या पुलिस कर्मियों की सुविधा के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। डीएम ने इंट्री प्वाइंट के दस्तावेजों का मुआयना किया। इस मौके पर एसपी लोकेश्वर सिंह, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, सीडीओ आरएस रावत, एडीएम टीएस मर्तोलिया, सीईओ आरसी पुरोहित, सीओ ध्यान सिंह, थानाध्यक्ष नारायण सिंह, बीडीओ डॉ. अमित मंमगाई आदि साथ थे।
हल्द्वानी से लौटे अधिकारी के कार्यालय आने से घबराए कर्मी
चंपावत। बाराकोट ब्लाक के एक अधिकारी हल्द्वानी से लौट सीधे विभागीय काम में जुट गए। मामले की भनक लगने पर विभाग के कर्मचारियों में दहशत छा गई। बाद में कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने वाकये से डीएम को अवगत कराया। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने अधिकारी को होम क्वारंटीन में जाने के निर्देश दिए। इसके बाद से यह अधिकारी होम क्वारंटीन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें