फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ की बाराकोट कार्यकारिणी का विस्तार

विज्ञापन
बाराकोट में समस्याओं को लेकर बीईओ को ज्ञापन सौंपते प्राशिसं के पदाधिकारी। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की बाराकोट कार्यकारिणी की बैठक में ब्लाक कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। बाराकोट बीआरसी में प्राथमिक शिक्षक संघ के बाराकोट ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रसाद कालाकोटी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

इस दौरान ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें महेश चंद्र पांडेय संरक्षक, पुष्पा वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पवन कुमार वर्मा और दिनेश खंपा उपाध्यक्ष, महेंद्र सिंह अधिकारी संयुक्त मंत्री, गिरधर राम और लता पाठक उप मंत्री, कविता बिष्ट, दीवान नाथ गोस्वामी और सुंदर सिंह बिष्ट संगठन मंत्री, हेमंती खनका, विजय बहादुर प्रचार मंत्री, भुवन नाथ गोस्वामी लेखाकार, फतेह सिंह मेहता लेखा निरीक्षक चुने गए। जबकि रेखा बेरी, भवान सिंह ग्वाल, दीपिका जोशी और मीना भंडारी को कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया। उपशिक्षा अधिकारी भानु प्रताप कुशवाहा और बीईओ रमेश राम लोहिया ने शिक्षक, छात्र और विद्यालय हित में कार्य करने की बात कही। ब्लाक मंत्री संजय कुमार, कोषाध्यक्ष सागर वर्मा के संचालन में हुई बैठक में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष डॉ.योगेश चतुर्वेदी, महेश पांडेय, मंजू बाला, चतुर सिंह माहरा, वंदना जोशी, जितेंद्र सिंह अधिकारी, नारायण दत्त जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें