लोहाघाट में मानदेय बढ़ाने आदि मांगों को लेकर प्रदर्शन करते सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। सोरघाटी सस्ता गल्ला कल्याण समिति की बैठक में मानदेय और रुके हुए बिलों का भुगतान न करने पर गल्ला विक्रेताओं ने गहरी नाराजगी जताई। इस दौरान 30 अगस्त को जिले के महत्वपूर्ण पदों पर होने वाले चुनाव पर चर्चा की गई।
बुधवार को नगर के एनेक्सी भवन में समिति के अध्यक्ष चंद्र बल्लभ जोशी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने 30 हजार रुपया मानदेय, कोरोना काल से रुके बिलों के भुगतान आदि की समस्याओं को उठाया। कहा कि अगर समस्याओं का समाधान न हुआ तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान उन्होंने बताया कि 30 अगस्त को समिति के कुछ महत्वपूर्ण पदों पर चुनाव होने हैं, इसमें जिले के सभी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को उपस्थित होना अनिवार्य है। इस मौके पर प्रकाश बोहरा, सतीश बगौली, बसंत विश्वकर्मा, दीपक सिंह, राजू फर्त्याल, विक्रम सिंह, सुरेश जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद