फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं के पूर्ण बहिष्कार का एलान

Wed, 24 Feb 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय शिक्षक संघ बोर्ड परीक्षाओं का पूर्ण बहिष्कार करेगा। इस संबंध में शिक्षकों के साथ किए जाने वाले किसी भी उत्पीड़न का डटकर मुकाबला किया जाएगा। यह निर्णय जीआईसी में जिलाध्यक्ष पान सिंह मेहता की अध्यक्षता एवं जगदीश अधिकारी के संचालन में हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन


बैठक में संघ के प्रांतीय नेतृत्व की ओर से लिए गए निर्णय की जानकारी शिक्षकों को दी गई। सभी शाखाएं 29 फरवरी को संबंधित प्रधानाचार्यों को कार्य बहिष्कार संबंधी नोटिस जारी करेंगी तथा कोई भी शिक्षक परीक्षा ड्यूटी के लिए कार्यमुक्त नहीं होगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सभी ब्लॉक इकाईयां 26 फरवरी को ब्लॉक स्तर पर अलग से बैठक कर शिक्षकों को इसकी जानकारी देंगे। बैठक में डा.बाजश्रवा आर्य, सुंदर गोस्वामी, हीरा भट्ट, आनंद ओली, बीके सिंह, पीसी उपाध्याय, दीपक अधिकारी, विजय जोशी, प्रकाश नाथ, बीपी शर्मा, अर्जुन सिंह आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें