फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि मंदिर समिति और पूर्व सैनिक भी दे रहे भोजन व्यवस्था में सहयोग

विज्ञापन
टनकपुर में कम्युनिटी किचन में भोजन व्यवस्था में सहयोग करते मां पूर्णागिरि मंदिर समिति के कार्यक - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। प्रशासन द्वारा शुरू किए गए कम्यूनिटी किचन से भोजन वितरण में मां पूर्णागिरि मंदिर समिति के कार्यकर्ता और पूर्व सैनिक भी सहयोग कर रहे हैं। इधर वरियाम सिंह मानव सेवा मंडल ने भी जरूरतमंदों के लिए गुरुद्वारे से भोजन की व्यवस्था जारी रखी है।
विज्ञापन

एसडीएम दयानंद सरस्वती ने बताया कि टनकपुर और बनबसा के लिए खोले गए अलग-अलग कम्यूनिटी किचनों से रोज सुबह और शाम भोजन के डेढ़-डेढ़ हजार पैकेट बांटे जा रहे हैं। मंदिर समिति की ओर से समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडे, सचिव नीरज पांडेय, कोषाध्यक्ष कैलाश पांडेय, उपाध्यक्ष गिरीश पांडेय समेत अन्य पुुजारी भी भोजन व्यवस्था में हाथ बंटा रहे हैं। टनकपुर, बनबसा गौरव सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष कै. भानी चंद की पहल पर कै. चंद्रशेखर गहतोड़ी के नेतृत्व में छह पूर्व सैनिक भी कम्यूनिटी किचन से भोजन व्यवस्था में लगे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें