चंपावत में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात एसएसबी जवान। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। मतदान के पश्चात विधानसभा क्षेत्र की सभी 151 मतदान पार्टियां बुधवार दोपहर तक जिला मुख्यालय में गौरलचौड़ मैदान में बनाए गए संग्रह केंद्र में पहुंची जहां सभी ईएवीएम और वीवीपैट मशीनों को नगर पालिका परिसर के हॉल में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया।
सामान्य प्रेक्षक अल्का श्रीवास्तव, जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी, विभिन्न राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों आदि की उपस्थिति में कक्ष को सील किया गया। इसे अर्द्ध सैन्य बल एसएसबी की सुरक्षा में रखा गया है। मतगणना तीन जून को वन पंचायत हॉल गौरलचौड़ मैदान में सुबह आठ बजे से होगी। इसके लिए 12 टेबल लगाई गई हैं। मतगणना 13 चरण में संपन्न होगी।
सबसे अंत में पहुंचा बुंगादुर्गापीपल का मतदान दल
चंपावत। विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार रातभर मतदान पार्टियों के लौटने का सिलसिला जारी रहा। सबसे अंत में बुधवार को दूरस्थ क्षेत्र बुंगादुर्गापीपल की मतदान पार्टी गोरलचौड़ मैदान में पहुंची। पीठासीन अधिकारी जयदीप सिंह, मतदान अधिकारी जनार्दन गड़कोटी, शुभम पंत, गोविंद राम ने बताया कि केंद्र में 82 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 36 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।