फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष मतदान कराना सभी की जिम्मेदारी : पांडेय

Wed, 22 Jan 2025 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए कुल 40 बूथ बनाए गए हैं। इसमें नौ बूथ चंपावत, 17 बूथ टनकपुर, सात बूथ लोहाघाट और सात बूथ बनबसा में हैं। चारों नगर निकायों में कुल 40 पोलिंग पार्टियां गौरल चौड़ मैदान से मतदेय स्थल के लिए रवाना हुई। इससे पूर्व सभी मतदान कार्मिकों को निर्वाचन संबंधित तृतीय प्रशिक्षण स्थल पर ही दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडेय ने कहा कि मतदान को निष्पक्ष संपन्न कराया जाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि चंपावत, लोहाघाट और बनबसा में तीन-तीन और टनकपुर में छह पोलिंग पार्टियां आरक्षित की गई हैं। सभी बूथ में आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण की गई हैं। इस दौरान पोलिंग पार्टियां चुनाव सामग्री प्राप्त कर मतदेय स्थलों के लिए पुलिस अभिरक्षा के बीच चुनाव सामग्री लेकर रवाना हुईं। प्रेक्षक चंद्र सिंह धर्मशक्तू ने कहा कि आयोग के निर्देशों का पालन करना है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान के बाद सभी पीठासीन अधिकारी मतपेटियों को नगर निकाय क्षेत्र के लिए निर्धारित स्ट्रांग रूम में जमा करेंगे, जहां मतपेटियां पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में रखी जाएंगी।
विज्ञापन

तीन स्ट्रांग रूम बनाए गए
चंपावत। जिला मुख्यालय में मतपेटियों के लिए तीन स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। इसमें नगर पालिका परिषद चंपावत के लिए गौरल चौड़ स्थित वन पंचायत हॉल, नगर पालिका परिषद लोहाघाट में वन पंचायत भवन और नगर पालिका परिषद टनकपुर व नगर पंचायत बनबसा क्षेत्र के लिए स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल डिग्री कॉलेज भवन टनकपुर को बनाया गया है। संवाद
पांच बूथ अतिसंवेदनशील
चंपावत। जिले में नगर निकाय चुनाव में पांच बूथ अति संवेदनशील हैं। एसपी अजय गणपति ने कहा कि जिले के कुल 40 बूथों में से 15 बूथ संवेदनशील और पांच बूथ अतिसंवेदनशील हैं। निकाय चुनाव के लिए सेक्टर, जोनल पुलिस अधिकारी भी तैनात है। सभी मतदान स्थलों में कड़ी सुरक्षा की गई है।
सात बूथों पर 6312 मतदाता डालेंगे अपना वोट
लोहाघाट (चंपावत)। नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 23 जनवरी को होने वाले मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मतदान को लेकर पोलिंग पार्टी और पुलिस टीम मतदान केंद्र पर पहुंच गई है।
आरओ नीतेश डांगर ने बताया कि बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। लोहाघाट नगर पालिका चुनाव में मतदान के लिए सात बूथ बनाए गए हैं जिसमें केंद्रीय विद्यालय में दो, राजकीय प्राथमिक विद्यालय में तीन, तहसील परिसर एक, जीजीआईसी में एक बूथ बनाया गया। सातों बूथ पर 6312 मतदाता वोट डालेंगे।
निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए छह और सात वार्ड के 23 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनके अलावा सेक्टर व जोनल पेट्रोलिंग के साथ थाना की गश्ती रहेगी। नेपाल सीमा पर भी कड़ी चौकसी बरती जा रही है। वाहनों की सघन जांच की जा रही है। लोहाघाट नगर के पाटन पुल और ऋषेश्वर महादेव मंदिर के पास वाहनों की संघन चेकिंग जारी है।

चुनाव आब्जर्वर ने दिए प्रत्याशियों को आवश्यक निर्देश
बनबसा (चंपावत)। 23 जनवरी को होने वाले निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और चुनाव आयोग के नियमों के नियमों के तहत संपन्न कराने को आब्जर्वर भवान सिंह चलाल बनबसा पहुंचे। बनबसा जीजीआईसी में उन्होंने यहां नगर पंचायत अध्यक्ष और वार्ड सदस्य के प्रत्याशियों से संपर्क किया। उन्होंने प्रत्याशियों को चुनाव आयोग के नियमों का पूर्णतया पालन करने के निर्देश दिए। प्रत्याशियों के चैंबर मतदान केंद्रों से दौ सौ मीटर की दूरी पर होंगे, सरकारी या किसी के व्यक्तिगत भवन आदि पर बैनर, पोस्टर आदि नहीं लगाए जाऐंगे। जीत के बाद जुलूस नहीं निकालने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें