टनकपुर (चंपावत)। निकाय चुनाव के पर्यवेक्षक बीएस चलाल ने क्षेत्र में बूथों और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। साथ ही बूथों में पोलिंग पार्टियों की आमद को भी देखा। उन्होंने जरूरी दिशा निर्देश दिए। बुधवार को दोपहर बाद से पोलिंग पार्टियों के बूथों में पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। इस बीच पर्यवेक्षक चलाल ने डिग्री काॅलेज के बूथ, स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने बूथ में सुरक्षा, रास्ते और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली और दिशा निर्देश दिए। उन्होंने ज्ञानखेड़ा आदि बूथों में व्यवस्थाओं को देखा।