फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार की हर योजना हो रही विफल : आनंद रावत

Wed, 26 Nov 2025 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
आनंद रावत, कांग्रेस प्रांतीय महामंत्री। संवाद 
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सीएम पुष्कर सिंह धामी बड़े गर्व से नकल विरोधी कानून की बात करते हैं लेकिन फिर भी पेपर लीक हो रहे हैं। इसके बाद सीबीआई जांच करवाई जा रही है। सरकार का हर फैसला नाकाम हुआ है। ऐसे में सीएम को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। यह बात कांग्रेस के प्रांतीय महामंत्री आनंद रावत ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही।
विज्ञापन

बुधवार को लोहाघाट पहुंचे प्रांतीय महामंत्री रावत ने कहा कि भाजपा सरकार की हर योजना विफल हो रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस फिर से सत्ता में आकर लोगों की भावनाओं के अनुरूप विकास योजनाओं को मूर्त रूप देगी। कांग्रेस ग्रामीण स्तर और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जन आंदोलन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह पटरी से उतर गई हैं। प्रदेश में कई जगह लोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आंदोलन कर रहे हैं। रावत ने कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने कार्यकाल में प्रदेश में पांच राजकीय मेडिकल कॉलेज बनाए लेकिन भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने 2017 से एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं बनाया। इससे स्पष्ट है कि सरकार के पास स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कोई रोडमैप नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आएगी तो प्रदेश में दो और मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें