टनकपुर (चंपावत)। श्यामलाताल के सयाला गांव से एक ग्रामीण के लापता होने के मामले में कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि ग्राम सयाला निवासी सुमन देवी ने पुलिस को सौंपी तहरीर दे बताया कि उसके पति सुरेश विश्वकर्मा छह नवंबर की शाम सात बजे बाजार की ओर घूमने निकले थे। इसके बाद से वह घर नहीं लौटे। सुराग न लगने पर 10 नवंबर को गुमशुदगी की तहरीर सौंपी थी। संवाद