फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने हटाया तो हर परिवार को अन्यत्र बसाया जाएगा

Tue, 07 Nov 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक कैलाश गहतोड़ी ने मंगलवार को उचौलीगोठ गांव का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं। विधायक ने एक सप्ताह के अंदर वार्ड चार की रेलवे से लगी बस्ती के हर विद्युत पोल पर स्ट्रीट लाइट लगवाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत समस्याएं को प्राथमिकता से दूर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण के दायरे में आ रहे परिवारों को अन्यत्र बसाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड चार का भ्रमण करने के बाद विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनी। वार्ड के लोगों ने टैक्सी स्टैंड के पास से ज्ञानखेड़ा की ओर नाला पाटकर बनाई जा रही सड़क का निर्माण तेजी से पूरा कराने की मांग रखी। इसके अलावा बस्ती में पेयजल एवं बिजली की समस्या प्रमुखता से उठाई गई।

इस मौके पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत, रोहिताश अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, विमला सजवान, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रजापति, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष विद्या जुकरिया, व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल, विपिन कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण किया
विधायक कैलाश गहतोड़ी ने मंगलवार को खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी के साथ इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण किया। कॉलेज की बदहाल व्यवस्था को देख दोनों विधायक खासे नाराज हुए। कॉलेज के शिक्षकों ने बताया कि उन्हें छह माह से वेतन नहीं मिला है। कॉलेज में न तो प्रयोगशाला है और न ही फर्नीचर। जिसके चलते कक्षाएं शुरू नहीं हो पा रही है।

वहीं छात्रों ने कहा कि विवि प्रशासन उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति से फोन पर बात कर शीघ्र प्राचार्य की तैनाती के साथ ही दस नवंबर तक शिक्षकों के लंबित मानदेय का भुगतान करने को कहा। उन्होंने भवन निर्माण कर रही एजेंसी के प्रतिनिधियों को तलब कर कड़ी फटकार भी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें