फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहमासी सड़क पर भी भारी पड़ता जा रहा है कोरोना का कहर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण का कहर बारहमासी सड़क पर भी भारी पड़ता जा रहा है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण बीते एक साल से बारहमासी सड़क पर लोहाघाट और पिथौरागढ़ में प्रस्तावित बाईपास का सर्वे कार्य तक शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

टनकपुर से पिथौरागढ़ के बीच करीब डेढ़ हजार करोड़ रुपये की लागत से बन रही 136 किमी लंबी बारहमासी सड़क का निर्माण कार्य 30 नवंबर 2019 को पूरा किया जाना था। लेकिन कोरोना महामारी के कारण श्रमिकों की कमी से तय समय से डेढ़ साल से अधिक का समय बीतने पर भी सड़क पूरी नहीं बन पाई है। निर्माणाधीन बारहमासी सड़क में तीसरे पैकेज में चंपावत से च्यूरानी के बीच भारतोली के समीप 165 मीटर सड़क कटिंग और चौड़ीकरण का कार्य शेष है।
एनएच के एई एनसी पांडेय के अनुसार 31 मई तक अवशेष निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। कार्यदायी कंपनियों के अनुसार बरसात में आपदा के अलावा मुख्य रूप से कोरोना महामारी के चलते काम में देरी हो रही है।
विज्ञापन

चार बार आगे बढ़ाई जा चुकी है अनुबंध पूरा करने की तिथि
चंपावत। निर्माणाधीन बारहमासी सड़क पर चार पैकेज के तहत नवंबर 2017 से शुरू काम को अनुबंध के तहत नवंबर 2019 में पूरा होना था। पहली बार काम पूरा न होने पर अनुबंध को बढ़ाकर मार्च 2020 किया गया। उसके बाद कोरोना महामारी के चलते करार को दूसरी बार बढ़ा कर दिसंबर 2020 किया गया था। इसके बाद तीसरी बार मार्च 2021 तक अनुबंध को आगे बढ़ाया गया। अब चौथी दफा अनुबंध को 31 मई तक बढ़ाया गया है। (संवाद)
कोट
बारहमासी सड़क पर शिवालया और आरजीबीएल कंपनी की ओर से टनकपुर-बेलखेत के पहले पैकेज और बेलखेत-चंपावत के दूसरे पैकेज में निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। चल्थी में पुल और दीवार का निर्माण शेष है। जिसे मई माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

एलडी मथेला, अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें